आजम खां को मानव बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां को फोन पर जान से मारने की धमकी उस वक्त मिली जब श्री खां मुरादाबाद के भीमनगर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार जब उनको फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मानव बम से उड़ाने की धमकी दी।
यही नहीं लखनऊ में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को भी जान से मारने की धमकी मिली। धमकी में कहा गया कि आत्मघाती दस्ता एक महीने में हमला करने की कोशिश करेगा। आजम खां को मिली धमकी के बारे पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी है तथा श्री खां को आने वाले सभी नम्बरों को सर्विलांस पर लगाकर जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि धमकी देने वाले को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा लेकिन जब तक वह नहीं पकड़ा जाता तब तक श्री खां की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है तथा उन्हें सतर्क रहने की हिदायत दी गयी है। सूत्र बता रहे हैं कि मामले की जानकारी आईबी को भी दे दी गयी है। श्री खां को मिली धमकी के बारे में देर शाम तक सपा की ओर से कोर्ई प्रतिक्रिया नहीं दर्ज करायी गयी।












Click it and Unblock the Notifications