कन्नौज में अखिलेश की उत्तराधिकारी होंगी डिंपल

चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी इस सीट पर जोरआजमाइश शुरू कर दी है। सपा ने जहां अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को मैदान में उतारने का फैसला किया है वहीं भाजपा और कांग्रेस अभी भी मंथन में जुटी हुई हैं। खबर है कि शुक्रवार को सपा की राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें डिंपल के नाम पर विचार किया गया।
हालांकि डिंपल के नाम पर अंतिम फैसला आज केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा। आपको बता दें कि अखिलेश यादव कन्नौज से तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।ऐसे में उनके इस्तीफे से रिक्त सीट पर उनकी पत्नी डिंपल यादव को चुनाव लड़ाने के लिए स्थानीय नेता काफी जोर डाल रहे थे। वैसे सपा प्रमुख ने भी स्थानीय नेताओं को आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की मांग के अनुरूप ही पार्टी फैसला करेगी।
पहले भी तमाम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(से मिलकर डिंपल को चुनाव लड़ाने की बात कह चुके हैं। कन्नौज जिला इकाई ने भी डिंपल को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रस्ताव पारित करा कर नेतृत्व को भेजा है। जिला इकाई ने कहा कि डिंपल यादव के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार स्वीकार नहीं होगा और उसका विरोध किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications