लोकपाल होता तो मनमोहन सहित 15 मंत्री जेल में होते: केजरीवाल

Arvind Kejriwal and Manmohan Singh
दिल्‍ली। "चिट्ठी बम" के बाद टीम अन्‍ना के प्रमुख सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये कहा है कि संसद में तो दागी रहते हैं और उनसे कोई उम्‍मीद नहीं की जा सकती कि वो लोकपाल बिल पास करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि सांसदों को जब अपना वेतन बढ़वाना होता है तो वो बिल तो 15 मिनट मे पारित हो जाता है मगर जब लोकपाल बिल की बारी आती है तो वह किसी न किसी बहाने कमेटी को भेज दी जाती है। टीम अन्‍ना ने यूपीए सरकार पर करार प्रहार करते हुए दावा किया है कि अगर देश में लोकपाल होता, तो 15 केंद्रीय मंत्री जेल में होते।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मनमोहन सिंह को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोपों की विस्‍तृत जानकारी है। टीम अन्‍ना ने इसे 'चार्जशीट' नाम दिया है, जिसमें मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन की आगे की रूपरेखा जाहिर करते हुए बताया कि अगर सरकार ने 24 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी, तो 25 जुलाई से टीम अन्‍ना के सदस्‍य अनशन करेंगे।

उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कारणों से इस बार अन्‍ना हजारे स्‍वयं अनशन नहीं करेंगे। इस बार अनशन में वे स्‍वयं (अरविंद केजरीवाल), मनीष सिसौदिया आदि भाग लेंगे। प्रशांत भूषण ने कहा कि जिन मंत्रियों के खिलाफ आरोप पेश किए गए हैं, उनमें मनमोहन सिंह के अलावा पी. चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी, कमलनाथ, सलमान खुर्शीद, फारुक अब्‍दुल्‍ला, सुशील कुमार शिंदे आदि के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+