पेट्रोल पर सरकार को झुकाने के लिए उतरेंगे अन्ना

साथ ही अन्ना हजारे ने ऐलान किया कि आने वाले दो दिनों में पेट्रोल की कीमतों को लेकर बड़ा आंदोलन होगा। हालांकि अन्ना ने यह खुलासा नहीं किया कि आंदोलन की शुरुआत कौन करेगा। पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर अन्ना हजारे ने कहा, केंद्र सरकार आम जनता के साथ अन्याय कर रही है।
उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि सरकार पहले तेल के दाम में अच्छा-खासा इजाफा करती है, फिर जब जनता और जनता के नुमाइंदे नाराज होते हैं, सहयोगी पार्टियां दबाव डालती हैं, तो सरकार कीमतों में मामूली कमी करके वाहवाही लूटती है। पर इस बार ऐसा नहीं होगा सरकार को इस बार झुका कर ही दम लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications