आग के बीच दहशत के वे 55 मिनट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसद मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में बुधवार को करीब 4.45 पर भीषण आग लगी आग की सूचना पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय से दमकल विभाग को शाम पौने पांच बजे ही सूचना दे दी गई। उसके बाद आग को बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग ने 23 से अधिक गाड़ियों को रवाना किया। काफी मशक्कत के बाद आग को करीब 55 मिनट में बुछाया जा सका। हालांकि पूरी तरह उसे बुझाने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दैट्स हिंदी से बात करते हुए बताया कि जिस समय हम लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वहां करीब 250 लोग बिल्डिंग में फंसे हुए थे। हमारी चुनौती आग को बुझाना और लोगों को बचाना दोनों था। हालांकि हमलोगों ने बिना किसी नुकसान के यह आपरेशन पूरा किया। हमें याद है कि हमने विगत 30 सालों में इस प्रकार का कोई आपरेशन कम से कम दिल्ली में तो नहीं किया जब इतने भयंकर आग को बिना किसी नुकसान के काबू किया जा सका हो। हालांकि उन्होंने बताया कि धुंए से एक आदमी बेहोश हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में काफी अफरातफरी का माहौल था।
लोग दहशत में थे। चीख पुकार मची हुई थी। चारों तरफ लोग भाग रहे थे पर बिल्डिंग में फंसे लोग सहायता के लिए पुकार रहे थे। पर हमलोगों ने बड़ी ही सावधानी से उन्हें बाहर निकाला। पर उनके चेहरे पर भय साफ देखा जा सकता था।
वहीं भवन से बाहर कुछ लोगों का कहना था कि आग भवन के बेसमेंट में लगी थी जो फैलकर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। हालांकि बाहर निकलने का रास्ता न मिलने के कारण और अंधेरे व धुएं में फंसे होने से ऊपरी मंजिलों पर भी बहुत से लोग फंसे रहे।
बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि आग लगने के कारण बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहक भी अंदर फंस गए थे। उनमें से कुछ आग फैलने से पहले ही भवन से बाहर निकल गए जबकि धुआं भरने के कारण कुछ लोग अंदर फंस गए। ऊपरी मंजिल में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़ कर बाहर निकाला गया। इस अफरा-तफरी में मुख्य मार्ग पर लंबा जाम भी लग गया। वहीं दिल्ली सरकार ने इस आपरेशन को बिना किसी नुकसान को पूरा करने के लिए दमकल विभाग को बधाई दी है जिसने समय पर पहुंचकर कई लोगों की जान को बचा गए नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications