क्रिकेटर गौतम गंभीर का भाई रोडरेज में बना गुंडा

Cricketer Gautam Gambhir
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में रोडरेज की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही रोड रेज में एक व्यापारी ने जहां एक मजिस्ट्रेट को थप्पड़ जड़ दिया था वहीं कुछ अपराधियों ने रोडरेज में ही तीन जजों को अस्पताल पहुंचा दिया। ताजा मामला भी कम हाईप्रोफाइल नहीं है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रोडरेज में ही दो लोगों को जब पुलिस ने पकड़ा तो वे क्रिकेटर गौतम गंभीर के संबंधों का रौब झाड़ने लगे। हालांकि पुलिस उनपर गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना दिल्ली के पूसा रोड पर स्थित जस्सा राम अस्पताल के पास की है। रात के करीब एक बजे होंगे कि दो व्यक्ति पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले जसपाल सिंह की पिटाई कर रहे थे। जसपाल की गाड़ी एक अन्य कार से टकरा गई थी जिसके बाद वे जसपाल की पिटाई कर रहे थे। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक टैक्सी ड्राइवर की पिटाई कर रहा है तथा उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति उसे पीडि़त को जान से मारने के लिए उकसा रहा है।

पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो मारने वाला युवक खुद को क्रिकेटर गौतम गंभीर का चचेरा भाई राघव गंभीर होने की धौंस देने लगा तो दूसरा अपने को ताऊ बता रहा था। हमलावरों से बचाकर पुलिसकर्मी पीडि़त को अस्पताल ले गए। लाल रंग की हुंडई एसेंट कार में सवार हो आरोपी फरार हो गए।

अधिकारी के मुताबिक दोनों लोगों पर आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या की कोशिश), 506 (आपराधिक धमकी) तथा 34 :समान (इरादा) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि घर का पता मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित आरोपी के घर पर छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+