लखनऊ- पत्‍नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारा

Murder
लखनऊ। अवैध सम्बंधों के चलते एक रोडवेज कर्मचारी की हत्या कर दी गयी। रोडवेज कर्मी का शव इलाके के फौजी ढाबे के पास झाडिय़ों में पड़ा मिला। उसकी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी थी। रोडवेज कर्मी के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इस मामले में परिजनों ने उसकी प्रेमिका व उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन की रही है।

बाराबंकी के जौरास गांव निवासी 30 वर्षीय हरीलाल आमलबाग बस अड्डे पर परिचालक के पद पर कार्यरत था। बुधवार की सुबह हरीलाल का खून से लथपथ शव फौजी ढाबे के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। पुलिस ने गाड़ी के कागजात और अन्य वस्तुओं की मदद से शव की शिनाख्त की तथा परिजनों को सूचना दी।

खबर पाकर हरीलाल के घरवाले भी मौके पर पहुंच और शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई सोनीलाल ने बताया कि मंगलवार को हरीलाल ड्यूटी पर आलमबाग डिपो आया। ड्यूटी खत्म होने के बाद हरीलाल ने अपने भतीजे राजू को फोन करके मोटरसाइकिल लेकर बुलाया। राजू हरीलाल को मोटरसाइकिल देकर वापस लौट गया।

देर रात हरीलाल मोटरसाइकिल लेकर गोसाईगंज स्थित फौजी ढाबे पर पहुंचा। ढाबे पर उसने गोसाईगंज के बरूआ गांव निवासी किरन को बुलाया। दोनों ने मिलकर ढाबे पर खाना खाया और फिर मोटरसाइकिल से चल दिये। सोनीलाल का कहना है कि जैसे ही दोनों मोटरसाइकिल से चले किरन के पति दुखीलाल और उसके कुछ साथियों ने मिलकर हरीलाल को रोक लिया। उन लोगों ने मिलकर हरीलाल को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और शव को झाडिय़ों में फेंक दिया।

हरीलाल के घरवालों ने इस मामले में किरन व उसके पति दुखीलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पूछतांछ में पता चला कि हरीलाल और किरन के बीच पांच साल से सम्बंध थे तथा दोनों शादीशुदा थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरीलाल और किरन एक दूसरे के सम्पर्क में कैसे और कब आये। हरीलाल की हत्या में नामजद किरन व उसके पति दुखीलाल के साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+