10 दिन बाद ही पेट्रोल की कीमतों में होगी 1.5 रुपये की कमी
दिल्ली
(ब्यूरो)। देश में पेट्रोल अमेरिका से भी महंगा है पर इस महंगाई में थोड़ा सी राहत आपको दस दिन बाद ही मिल जाएगी। क्योंकि पेट्रोल की कीमतों में सरकार 1.50 पैसे तक कमी कर सकती है। अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों में कमी और सिंगापुर का मार्केट इसका आधार बनेगा। केंद्र सरकार ने सत्ता के तीन साल पर बुधवार को आम जनता को एक बड़ा झटका दिया। उसने पेट्रोल की खुदरा कीमतों में 7.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। देश के इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी मूल्य वृद्धि है। संप्रग-दो के तीन साल में पेट्रोल कीमतें 39.51 रुपये बढ़ चुकी हैं। id="toptextpromo">हालांकि
आशंका जतायी जा रही है कि जल्द ही सरकार डीजल व रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ाएगी। हालांकि इसकी अभी केवल चर्चा है। क्योंकि पेट्रोल पर घिरी सरकार अभी कुछ दिनों तक डीजल के दाम नहीं बढ़ाने जा रही है। आपको बता दें कि अमेरिका में इस समय यदि आपको चार लीटर पेट्रोल लेना हो तो आपको पौने चार डालर चुकाने होते हैं यानी 56X3.75। पर यदि भारत में पेट्रोल चार लीटर लेने हों तो आपको चुकाने होंगे 77X4 रुपये। यानी करीब करीब 25 रुपये प्रति लीटर। वहीं पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल पचास रुपये से नीचे है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पर
चलिए इस महंगाई में आपको राहत देनी वाली खबर बता देते हैं। सरकार अगले महीने के शुरू में ही पेट्रोल की कीमतों में 1.5 रुपये की कमी कर सकती है। क्योंकि सिंगापुर थोक बाजार में पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है जिसका असर दस दिन बाद देखने को मिलेगा। वैसे चर्चा है कि सरकार अंदर ही अंदर इस बात के लिए भी तैयार है कि यदि विपक्षी दलों औऱ सहयोगियों द्वारा विरोध ज्यादा हुआ तो वह एक दो दिन के भीतर भी पेट्रोल की कीमतों में कमी कर सकती है।











Click it and Unblock the Notifications