पेट्रोल की आग- दुश्मन ही नहीं दोस्त भी यूपीए के खिलाफ

विपक्षी दल भाजपा ने यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 'कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ' के नारे वाली पार्टी आम जनता के साथ बार-बार धोखा करती है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि सरकार का यह फैसला गरीब का जीना हराम कर देगा। उसे इस फैसले को जल्द से जल्द टाल देना चाहिए।
सरकार की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पेट्रोल के दाम में इतनी भारी बढ़ोत्तरी को गलत करार दिया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के बावजूद वह समर्थन वापस नहीं लेंगी। अभी हाल ही में यूपीए सरकार के समर्थन में दिखी सपा ने भी यह कहा है कि उसे सरकार का यह फैसला मंजूर नहीं है, वह इतनी भारी बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़को पर उतरेंगे।
डीएमके नेता करूणानिधि ने कहा है कि सरकार के इस फैसले पर वह सांसदों को प्रधानमंत्री के बात करने के लिए भेजेंगे। पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरी को लेकर इस समय देश भर से सरकार विरोधी सुर सुनाई दे रहा है।
देश भर में विरोध के सुर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भी लोगो ने पेट्रोलियम मंत्री और यूपीए सरकार का पुतला फूंका। दिल्ली और जयपुर में भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भोपाल और हैदराबाद में भी विपक्षी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया। वहीं केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने इस फैसले के विरोध में आज हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
सरकार ने इसके पीछे तर्क दिया है कि रुपये की कीमतों की वजह से पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़े है। यह फैसला तेल कंपनियों का है इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है।
कोलकाता -77.53 रुपए प्रति लीटर
दिल्ली - 73.14 रुपए प्रति लीटर
बंगलूरू - 81 रुपए प्रति लीटर
मुंबई -78.16 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ -73.81 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई -75.50 रुपए प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications