...चुल्लू भर पानी में नहीं चुल्लू भर पेट्रोल में डूब मरो
बैंगलूरू।
सरकार ने पेट्रोल में महंगाई की तीली फेंक कर जो आग लगाई है उसने आम आदमी को ही नही बल्कि सोशन नेटवर्किंग साइटों को भी अपनी जद में ले लिया है। महंगाई का बम इन साइटों पर इस कदर फूटा है कि आम और खास का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बात अगर ट्विटर की करें तो यह साफ देखा जा सकता है कि लोग अपना गुस्सा किस कदर उन साइटों पर उतार रहे हैं। किसी का कहना है कि आने वाले समय में चुल्लू भर पानी में डूब मरने की कहावत बदल कर चुल्लू भर पेट्रोल पर डूब मरना हो जायेगा। id="toptextpromo">वहीं
@LazyBone_007 का कहना है कि भविष्य में दहेज लीटर में तय होगा। वहीं @vishal_007G का कहना है कि अब निर्मल बाबा अपनी कृपा पेट्रोल लेकर देंगे। सबसे मजेदार ट्विट तो यह है कि अब हीरो होंडा रोडिज साइकिल पर आयेगा। ऐसे तमाम ट्विट देखने को मिल रहे हैं जो पेट्रोल के प्रति लोगों का गुस्सा दर्शा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
फेसबुक पर भी पेट्रोल की महंगाई को लेकर कई पोस्ट किये गये हैं। मालूम हो कि बार-बार कीमतों में इजाफे की धमकी दे रही तेल कंपनियों ने बुधवार देर रात पेट्रोल की कीमत पर मनमानी करते हुए करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर का जोर का झटका दे दिया।











Click it and Unblock the Notifications