डीजल 5 रुपए, रसोई गैस होगी 50 रुपए महंगी

पेट्रोल के बाद अब सरकार डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़कर आम आदमी को एक और झटका दे सकती है। सूत्रों के अनुसार ऐसी भी खबर आ रही है कि डीजल के दामों में भी भारी बढ़ोत्तरी होगी, जिसको 5 रूपए प्रति लीटर आंका जा रहा है। इसके साथ ही सबसे बड़ा धमाका तो घरेलू गैस कर सकती है, गैस में 50 रूपये प्रति सिलेंडर तक दाम बढ़ाने का दबाव है। यानी उस स्थिति में रसोई गैस का एक सिलेंडर 400 रुपए तक का मिलेगा।
अब यह तो सरकार के हाथ में है कि ऐसे में सरकार डीजल और घरेलू गैस के दाम कितना बढ़ाती है। अगर ऑयल कंपनियां सरकार पर दबाव डालकर अपने आंकलन के अनुसार दाम बढ़ाती है, तो शायद सामान्य जीवन जीने वाला आदमी गरीबी रेखा के करीब पहुंच जाएगा, और गरीब का तो जीने का हक ही छीन लिया जाएगा।
इस बीच राज्यों पर राहत देने का दबाव बढ़ रहा है। केंद्र तो कुछ राहत दे नहीं रहा है, लेकिन राज्य सरकारे अपनी ओर से थोड़ी राहत का जुगाड़ कर रही है। पेट्रोल में इजाफे के बाद उत्तराखंड सरकार ने वैट में 25 फीसदी की छूट देदी है, जिससे पेट्रोल की कीमत में 1.87 पैसे की कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications