तेल कीमतों से 25 प्रतिशत तक बढ़ेगी महंगाई: रामदेव

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को मिटाने के लिए अंर्तराष्ट्रीय षडयंत्र रचा जा रहा है। स्वामी रामदेव ने कहा कि पैट्रोल के दामों में जो वृद्धि की गई है उससे 25 प्रतिशत महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब डीजल और कुकिंग गैस पर भी दाम बढाए जाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पैट्रोल और डीजल पर जो केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा टैक्स लगाए गए हैं उन्हें हटाया जाए तथा सस्ती दरों पर पैट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं। स्वामी रामदेव ने कहा कि कालाधन जो विदेशों में जमा है उसे भारत में लाने के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे उन्हें अपने प्राणों की भी आहुति देनी पडे। वे इस आन्दोलन को स्थगित किसी हालत में नहीं करेंगे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 3 जून को दिल्ली में किए जा रहे अनशन में भारी संख्या में भाग लें। स्वामी रामदेव का कहना था कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक सभी भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे हैं। उन्होंने सीधे-सीधे कांगे्रस पर प्रहार करते हुए कहा कि करप्शन के मामले में इस पार्टी से आगे कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी राष्ट्र को रसातल की तरफ ले जा रही है। स्वामी रामदेव का गांव मिंडकौला में पहुंचने पर परंपरागत रूप से भव्य स्वागत किया गया। उन्हें लोगों ने सिर आंखों पर बैठा लिया, लोगों की अपार भीड उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दी।












Click it and Unblock the Notifications