दिल्ली में पारा पहुंचा 44 के पास

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे नमी 24 फीसदी दर्ज की गई। उधर, भारत में बढ़े तापमान का नतीजा है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून दस्तक देना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी पूर्व हिस्से में बुधवार को आखिरकार मानसून सक्रिय हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि मानसून तीन दिन देरी से सक्रिय हुआ। लेकिन बंगाल की खाड़ी में हालात इसके आगे बढ़ने के अनुकूल हैं।
इसलिए तय समय पर एक जून तक मानसून के केरल में पहुंचने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मानसून दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आमतौर पर यह बंगाल की खाड़ी में 20 मई तक सक्रिय हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications