दिल्ली के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक और की मौत

Delhi map
दिल्ली (ब्यूरो)। दक्षिण दिल्ली स्थित पुलिस छावनी में एक बार एक सिपाही की रहस्यमय मौत हो गई है। पुलिस जहां उसे दुर्घटना करार दे रही है वहीं मृतक के बेटे ने इसे हत्या कहा है। मामले की तहकीकात हो रही है। दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल विश्राम सिंह मीणा पुलिस छावनी की दूसरी मंजिल के छत की बालकनी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इससे पहले भी कुछ दिनों पहले यहां एक पुलिस की मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीणा हादसे के वक्त शराब पी रखी थी। उनकी पेंट की जिप खुली हुई थी। ऐसा लगता है कि वह शौचालय के लिए बालकनी में स्थित टॉयलेट में गया जहां से वह नीचे गिर गया। वह मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। वहीं डीसीपी छाया शर्मा ने बताया कि विश्राम की मौत सिर के बल गिरने से हुई है।

सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री के फिजिकल साइंटिस्ट, एक्सपर्ट व क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर इसे प्रथम दृष्टया हादसा बताया है। बहरहाल मालवीय नगर थाना पुलिस ने सभी पहलुओं को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व पिछले डेढ़ महीने के दौरान यहां दो सिपाहियों की अलग-अलग बैरकों में मौत हो चुकी है। विश्राम मीणा (46) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इसकी एक बहन पार्वती बदरपुर में रहती है। विश्राम मीणा सन् 1989 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। फिलहाल कई सालों से इसकी तैनाती आर्थिक अपराध शाखा के क्रिमिनल ब्रीच आफ ट्रस्ट यूनिट में थी। इसका ऑफिस मंदिर मार्ग इलाके में है। पांच महीने पहले विश्राम पदोन्नत होकर हवलदार बना था। वह पीटीसी के जिस बैरक नंबर एक में दूसरी मंजिल पर रहता था। मंगलवार को बैरक के साथी पुलिस कर्मियों ने उसे साढ़े 11 बजे तक बालकनी में देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+