साफ्टवेयर की कड़ी निगरानी से कोख में कन्या को मारना मुश्किल

इस नयी तकनीकि के तहत सोनाग्राफी मशीनों में साइलेंट आर्ब्जवर यानि एक विशेष तरीके का साफ्टवेयर सोनाग्राफी मशीनों में लगाया जाएगा। सोनोग्राफी मशीनों पर निगरानी के लिए सोनोग्राफी आर्ब्जवर में मशीन के साथ एक डिस्क को जोड दी जाती है, जोकि एक वर्ष में की गयी सोनाग्राफी के रिकार्ड को अपने पास रखती है।
आमिर खान के प्रोग्राम सत्यमेव जयते में दिखाए गये कन्या भ्रूण हत्या के आंकड़ो से गहलोत सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। प्रदेश में कम हो रहे लिंगानुपात को रोकने के लिए अधिक सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में सेनोग्राफी सेंटरों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
कैसे सामने आएगी भ्रूण हत्या की तस्वीर
स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में भ्रूण हत्या की सारी तस्वीर सामने लाने के लिए एक योजना तैयार की है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर इस महत्वपूर्ण सर्वे को अंजाम देंगे। इसमें उन महिलाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी जिन्होंने प्रसव से पहले जांच तो कराई लेकिन प्रसव नहीं करवाया। विभाग की टीमें ऐसी महिलाओं के घर जाकर प्रसव न करवाने के कारणों को टटोलेंगी। जिले में बेटी बचाओं अभियान के तहत ऐसा किया जा रहा है।
इसके लिए बीसीएमओ, ब्लॉक प्रोग्राम आफिसर और अन्य अधिकारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। इस सर्वे में आशा सहयोगिनी, साथिन और सहायिका को महत्वपूर्ण भूमिका में रखा गया है। इसके लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 तक जिले में हुए सभी प्रसव की जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा की इस दौरान राज्य में कितने लड़के और लड़कियों ने जन्म लिया।
प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तक की जांच को अंजाम दिया जाएगा। इसमें एक भी देखा जाएगा की प्रसव से पहले कितनी महिलाए जांच के लिए आई और उनका प्रसव हुआ की नहीं। यदि हुआ तो कितने बेटे और कितनी बेटियों ने जन्म लिया।
इसके लिए जांच टीम संबंधित महिला के घर जाएगी और आस-पड़ोस से पता करेगी कि यदि महिला ने अपना बच्चा गिराया तो किस सोनोग्राफी की मदद से। इसके तहत यह भी पता लगाया जाएगी की पिछले एक साल में जिन्होंने लड़की को जन्म दिया अब उनकी क्या स्थिति है।
हम आपको बता दें कि ऐसे ही सॉफ्टवेयर राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी यह योजना लाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन सरकार का रवैया इसके प्रति थोड़ा सुस्त है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications