हरियाणा में अब सॉफ्टवेयर रोकेगा भ्रूण हत्याएं

Software to stop female foeticide in Haryana
सिरसा। हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या पर शत प्रतिशत अंकुश लगाने तथा माताओं, बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के उदे्दश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मदर एंड चाइल्ड ट्रेकी नामक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रदेश के 10 जिलों के बाद अब यह सॉफ्टवेयर सिरसा जिला में भी कार्य शुरू कर देगा। इसे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बने कम्प्यूटर सेंटरों में अपलोड भी किया जा चुका है।

सॉफ्टवेयर ऐसे करेगा काम

जिला उपायुक्त डॉ. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला में सभी गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मदर एंड चाइल्ड ट्रेकी सॉफ्टवेयर से माताओं, बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसमें आशा वर्कर ,एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं का सम्बंधित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका पंजीकरण करने के लिए फार्म भी वितरित कर दिए गए है। ये कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्बंधित क्षेत्रों में जाकर गर्भवती महिलाओं की पहचान कर फार्म भरने का कार्य करेंगे। जिससे निरंतर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कम्पयूटरों में फीड कर ऑनलाइन किया जाएगा।

उन्होंने बताया हक नवीनतम जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय के साथ साथ पंचकू ला स्थित स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में भी अपडेट रहेगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर भ्रूण हत्या जैसे मामलों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य से सम्बंधित प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे। इस समय जिला में गर्भवती महिलाओं की पंजीकरण दर 78 प्रतिशत तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+