लोकपाल पर अन्ना ने आडवाणी को भी लपेटे में लिया

लोकपाल को टालने के खिलाफ 25 जुलाई को एक बार फिर टीम अन्ना जंतर-मंतर पर अनशन शुरू करेगी, लेकिन इस बार अन्ना के घेरे में केवल यूपीए सरकार ही नहीं बल्कि भाजपा जैसे दल भी है। भाजपा नेता संसद में यह कहते नजर आये कि एक बिल जो संसद में 47 साल से लटका पड़ा है उससे संसद की गरिमा धूमिल हो रही है, लेकिन किसी का भी खुलकर लोकपाल पर समर्थन नजर नहीं आया।
अन्ना ने खुलकर तो नहीं लेकिन उनके बातों से यह झलकने लगा है कि अब वे सारी पार्टी को एक जैसे समझने लगे है। काफी समय तक भाजपा लोकपाल बिल के समर्थन में नजर आई है। आगामी 1 जुलाई को अन्ना हजारे सहित उनकी टीम लोकपाल बिल के समर्थन के लिए लालकृष्ण आडवाणी से मिलने वाली थी।
राज्ययभा में लोकपाल के ध्वनिमत पास होने के बाद टीम अन्ना ने एलान किया है कि वो प्रस्ताव को टालने वाले इस कदम के खिलाफ 25 जुलाई से एक बार फिर जंतर-मंतर पर अनशन शुरू करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार अन्ना हजारे स्वास्थ खराब होने के कारण केवन धरने पर बैठेंगे, अनशन में शामिल नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications