अखिलेश बोले अपने गिरेबान में झांक कर देखें माया

Mayawati and UP Chief minister Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव तो समाप्त हो चुके हैं लेकिन बसपा व सपा में शुरू हुआ वाकयुद्ध आज भी चल रहा है। मायावती ने जहां अखिलेश पर पिता की तरह शासन करने का आरोप लगाया वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले वह अपने गिरेबां में झांके।

अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती द्वारा शनिवार को दिल्ली में किए संवाददाता सम्मेलन में सपा सरकार पर जो आरोप लगाए वह उनकी झुंझलाहट का प्रतीक हैं। ज्ञात हो कि मायावती ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने और बसपा के खिलाफ बदले की कार्रवाई किये जाने के आरोप लगाए थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री यादव ने कहा कि ''जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे अपनी सरकार का हिसाब-किताब लगायें। उन्होंने कहा ''कानून-व्यवस्था को लेकर कल ही मेरी अधिकारियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें फैसला लिया गया है कि 15 दिन के अंदर प्रदेश की व्यवस्था सुधरी हुई दिखायी देगी।" सीएम ने कहा कि अगर कहीं पर कानून व्यवस्था गड़बड़ हुई या किसी तरह की ढिलाई बरती गयी तो सम्बन्धित जिले के अधिकारी जिम्मेदार होंगे और इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा।

मायावती ने पिछले दो महीने के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई आपराधिक वारदात का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि राज्य की समाजवादी पार्टी सरकार के दो महीने के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है। उन्होंने कहा कि था प्रदेश के हालात लगातार खराब हो रहे हैं अपराधिक घटनाएं पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सरकार ''राजनीतिक द्वेष के कारण राज्य में उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जांच के आदेश दे रही है। सीएम ने कहा कि सपा सरकार लगातार अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है और नतीजे जल्द ही जनता के सामने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+