गर्लफ्रेंड प्रिसिला संग शादी के बंधन में बंधे फेसबुक के फाउंडर जुकरबर्ग

अपने रिश्ते की स्थिति को अद्यतन करते हुए उन्होंने लिखा है, प्रिसिला चान के साथ 19 मई को विवाह के बंधन में बंध गया। यह समारोह जुकरबर्ग के कैलिफोर्निया स्थित पालो अल्टो आवास के पिछवाड़े में हुआ जिसमें 100 से भी कम मेहमानों ने हिस्सा लिया। जुकरबर्ग की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाई गई है और उन्हें साधारण गहरे नीले रंग का सूट, सफेद कमीज और एक टाई पहन रखी है।
चान ने स्लीवलेस वेडिंग गाउन पहना था और एक पर्दा उनके कंधे तक था। जुकरबर्ग के घर के पिछवाड़े में काफी रोशनी थी। जुकरबर्ग द्वारा तस्वीर को पोस्ट करने के 30 मिनट के भीतर 131000 लोगों ने पसंद किया है। इस जोड़े की मुलाकात हारवर्ड में हुई थी और नौ वर्षों से अधिक समय से साथ-साथ हैं। चान के फेसबुक पेज पर भी अद्यतन रिश्ते संबंधी जानकारी है जिसमें लिखा है मार्क जुकरबर्ग से विवाहित।












Click it and Unblock the Notifications