पाकिस्‍तान नाटो से लेगा 1 अरब डॉलर का हर्जाना

Asif Ali Zardari
पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी नाटों शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए शिकागो में है। जरदारी नाटों द्वारा किये गये देश में हमले और इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था को हुए नुकसान के लिए नाटों से एक अरब डॉलर का हर्जाना मांग सकते है। 'जियो न्‍यूज' के मुताबित राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता फरहतुल्‍ला बाबर ने कहा कि जरदारी शिकागो में नाटों सम्‍मेलन के दौरान अपनी मांग रखेंगे।

नाटो आपूर्ति मार्ग को दोबारा खोलने पर चर्चा की उम्‍मीद है, लेकिन दोनों पक्षों में इतना टकराव है कि समाधान में अभी वक्‍त लग सकता है। अमेरिका ने कहा क‍ि पाक नाटों सप्‍लाई के मार्ग को बहाल करने के लिए ऊंची कीमत मांग रहा है। पाकिस्‍तान की तरफ से ऐसा कहा जा रहा है क‍ि अनुदान के जरिये सहयोग मिलना उनका अधिकार है।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की नौसेना ने आज नये नौसैनिक रणनीतिक बल कमांड की स्थापना पूरी कर ली जिसे सेना ने देश पर हमले की सूरत में पलटकर कर परमाणु हमला करने वाली क्षमता का संरक्षक करार दिया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद आसिफ संडीला ने नौसैनिक रणनीतिक बल कमांड के मुख्यालय का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में रणनीतिक योजना खंड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) खालिद किदवई और अन्य वरिष्ठ नौसैनिक तथा सैन्य अधिकारी मौजूद थे। नौसैनिक रणनीतिक बल कमांड के कमांडर वाइस एडमिरल तनवीर फैज ने कहा कि नौसैनिक रणनीतिक बल कमांड देश की पलटकर वार करने वाली क्षमता की संरक्षक है और यह पाकिस्तान की न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोध नीति को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करेगा।

सेना द्वारा जारी बयान में फैज के हवाले से कहा गया है कि नौसैनिक रणनीतिक बल कमांड देश के नौसैनिक रणनीति बल के विकास में निर्णायक भूमिका निभायेगा। एडमिरल संडीला ने कहा कि मुख्यालय की स्थापना को नौसैनिक रणनीतिक बल कमांड की औपचारिक स्थापना के रूप में देख जाना चाहिये। इस बयान में पाकिस्तान के पलटकर वार करने की क्षमता के हथियारों की प्रणाली और उन्हें दागने के प्लेटफार्म के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

भारत के विपरीत पाकिस्तान की अपने परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने वर्ष 1998 में परमाणु परीक्षण के कुछ समय बाद ही पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति घोषित कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+