'बाबा के निधन के साथ हो गया एक युग का अंत'

बाबा जय गुरूदेव के अंतिम दर्शन के लिए पिता-पुत्र शनिवार जय गुरूदेव आश्रम पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बाबा के निधन पर उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी क्षति पहुंची है। यादव ने कहा कि बाबा के दर्शन के लिए वे समय-समय पर मथुरा आते रहे है, और बाबा जी आर्शिवाद हमेशा उनको मिलता रहा है। बाबा जी की यादे हमेशा उनके साथ है।
बाबा जी के पार्थिव शरीर को भक्तों के दर्शन के लिए आश्रम में ही रखा गया है। बाबा जय गुरूदेव ने शुक्रवार देर रात मथुरा स्थित अपने आश्रम में शरीर त्याग दिया था। वह कुछ समय से बीमार थे। आठ मई से गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाबा की इच्छा पर शुक्रवार दोपहर उन्हें मथुरा स्थित आश्रम पर लाया गया।
बाबा के महाप्रयाण की खबर फैलने से उनके अनुयायियों में शोक की जहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अनुयायी अलग-अलग हिस्सों से बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे है। अगले दो दिन तक दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। बाबा जी के देश-विदेश से करोड़ो अनुयायी आ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications