चीन ने पीछले 2 साल में 500 बार किया सीमा उल्लंघन

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने की वजह से ये घटनाएं हुई हैं। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में भारत चीन सीमा पर घुसपैठ की किसी घटना की खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस को भारत चीन सीमा पर सीमारक्षक बल के रूप में तैनात किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ तिब्बत के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन दलाई लामा के प्रतिनिधियों एवं भारत में रहने वाले तिब्बतियों के भविष्य के बारे में बातचीत को लेकर इच्छुक है, लेकिन देश की एकता और तिब्बत के भविष्य पर कोई बातचीत नहीं हो सकती।
तिब्बत से नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के प्रमुख किआंगबा पनकोग ने दलाई लामा पर तिब्बत में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आध्यात्मिक गुरु अलगाववाद को बढ़ावा देना और भिक्षुओं को आत्मदाह के लिए उकसाना जारी रखते हैं तो किसी तरह की बातचीत संभव नहीं है।
चीन दलाई लामा को भिक्षुओं के आत्मदाह के लिए जिम्मेदार ठहराता है। एक साल के समय में कम से कम 34 बौद्ध भिक्षु विरोध स्वरूप खुद को आग लगा चुके हैं। पनकोग ने कहा कि दलाई लामा के प्रतिनिधि चीन से तिब्बत को अलग करने और बड़ा तिब्बती क्षेत्र बनाने की बात पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में चीन बातचीत के लिए तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications