दाना की मौत के सबूतों को नष्ट किये जाने की आशंका

ऐसे में सुनवाई जल्दी की जाए। इस पर जस्टिस ऋतु बाहरी ने हरियाणा सरकार के गृह विभाग व यूनिवर्सिटी को 31 मई के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही दाना एम संगमा की कुछ दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की बहन बालसामी एम संगमा की तरफ से दाखिल याचिका में मामले की सीबीआई अथवा हरियाणा पुलिस से बाहर किसी अन्य राज्य पुलिस से जांच करवाए जाने की मांग की गई है।
बालसामी ने याचिका में कहा कि उनकी बहन एक मजबूत इरादों वाली लड़की थी। ऐसे में यूनिवर्सिटी की उस दलील को स्वीकार नहीं किया जा सकता जिसमें कहा गया कि एमबीए फस्र्ट ईयर की परीक्षा के दौरान नकल करने से रोकने पर शर्मसार होकर दाना ने अपने होस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। याचिका में कहा कि घटना के दिन दाना बेहद खुश थी और परीक्षा देने को लेकर उत्साहित थी।
उसने अपने परिवार वालों से यह बातें फोन पर साझा भी की थी। दाना ने अपने पिता को यूनिवर्सिटी की तरफ से परेशान करने की बात भी कही थी। याची के वकील उत्सव बैंस ने अदालत में कहा कि परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक दाना ने अपनी जेब में मोबाइल फोन को ऑन रखा था और इंटरनेट की मदद से नकल का प्रयास किया जा रहा था। जबकि दाना का कहना था कि फोन बंद था।












Click it and Unblock the Notifications