आज पीएमओ पहुंचेगा नोएडा एक्सटेंशन का दर्द

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड पर अब दबाव बनना शुरू हो गया है। नोएडा एक्सटेंशन के फ्लैट मालिकों ने जंतर मंतर पर बोर्ड और मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। खरीददार नियोजन बोर्ड से काफी दुखी दिखे। बड़ी संख्या में आए लोग हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग की थी कि जल्द से जल्द बोर्ड इस बाबत फैसला लेकर काम शुरू करने का आदेश करे। वहीं आज इस बाबत पीएमओ को भी एक ज्ञापन दिया जा रहा है जिसमें बिल्डरों पर नकेल कसने तथा बोर्ड को जल्द से जल्द इस मामले को सुलाझाने के लिए कहने के लिए कहा जाएगा।
उधर, नोएडा एक्सटेंशन में किसानों का बवाल जारी है। रविवार को भी किसानों ने एक बार फिर बिल्डरों का काम रोका और कई प्रोजेक्ट पर तोड़फोड़ की। किसानों की कहना है कि उन्हें अबतक पूरा मुआवजा नहीं मिला है, जबकि बिल्डर बिना मुआवजा चुकाए ही काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications