इधर-उधर थूका तो नाम पड़ेगा 'थूको अंकल'

क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का मंसूबा संजोये यूपी के अयोध्या जिले के बच्चों का तर्क है कि इससे न सिर्फ लोगों की पान मसाला खाने की बुरी आदत में कमी आ सकती है बल्कि क्षेत्र की साफ सफाई में भी मदद मिलेगी। इस की शुरूआत करने वाले आलोक ङ्क्षसह राणा का कहना है कि उसे यह प्रेरणा दिल्ली की उस कालोनी के बच्चों से मिली जहां वह रहता था।
राणा ने कहा कि कालोनी के पार्क में बच्चे खेलते थे लेकिन आसपास के रहने वाले कुछ लोग वहां पान या पान मसाला खाकर थूकते थे जिससे पार्क में गंदगी होती थी। बच्चों ने तय किया कि किसी से विवाद करने से बेहतर है कि कोई दूसरा रास्ता निकाला जाय। बच्चों ने 'थूको अंकल' का रास्ता निकाला जिसके तहत पार्क व उसके आसपास थूकने वालों को बच्चे थूको अंकल के नाम से पुकारने लगे।
राणा का दावा है कि इससे सकारात्मक परिणाम निकला और पार्क के आसपास लोगों ने थूकना बंद कर दिया जिससे वहां सफाई रहने लगी। उसने कहा कि अब वह यह अभिनव प्रयोग अपने गृह क्षेत्र में करेगा। उसने मोहल्लेवार बच्चों की टोलियां बनानी शुरु कर दी है। बच्चे इधर-उधर थूकने वालों पर नजर रखेंगे। उसका कहना है कि यह एक सकारात्मक प्रयास है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर बच्चों को सहयोग देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications