जनरल वीके सिंह को मिली आईबी से क्लीन चिट

आईबी की जांच में दोषी पाये जाने के बाद निदेशक स्तर की इस अफसर को फिलहाल कैबिनेट सचिवालय से हटा दिया गया है। लीक मामलें के बाद इस अफसर के साथ काफी देत तक पूछताछ की गयी थी। महिला अधिकारी अभी भी कानूनी शिकंजे में है। यह कार्रवाई सेनाध्यक्ष पत्र लीक मामले में हुई आईबी जांच के बाद की गई है।
गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने प्रधानमंत्री को एक गोपनीय पत्र लिखा है। चिट्ठी में बताया गया है कि सेना के तोपों के गोला-बारूद खत्म हो चुके है। सेना के पास हथियारों की कमी है। उन्होंने वायुसेना पर बोलते हुए कहा कि सेना अपनी ताकत खो चुकी है। उसके बयान के बाद एक राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंह की बात को गंभीरता से ले रही है। सेना की तैयारियों में कुछ कमी है जिसको जल्द दूर किया जाएगा।
यह चिट्ठी 12 मार्च को लिखी गयी थी, लेकिन यह कल (मंगलवार) सामने आई। उन्होंने कहा था कि दो पड़ोसी विरोधी देशों से हमारी सुरक्षा खतरे में है। सेना की खामियों को तत्काल दूर करनी चाहिए। देश में हथियारों की स्थिति काफी खराब है। इसमें तोपखाने, हवाई सुरक्षा, मैकेनाइज्ड सेना, स्पेशल सेना, पैदल सेना शामिल है।
उसके बाद इस मामले की जांच शुरू हो गयी थी, क्योंकि जनरल ने पीएम को गुप्त पत्र लिखा था। सेना के बाद में अवगत कराया था। जांच का विषय यह था कि आखिर कैसे जनरल की चिट्ठी मीडिया तक पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications