सोनिया हैं महान, सीएम गौडा है शैतान: बीएस येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर कांगेस के नेता गलती करते है तो पार्टी आलाकमान उनका बचाव करती है, लेकिन भाजपा में ठीक इसका उल्टा होता है। अगर भाजपा नेता कोई गल्ती होती है तो दूसरे नेता उसे नीचे गिराने की कोशिश करते है।
येदियुरप्पा ने रविवार को मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को धोखेबाज और शैतान कहा। येदियुरप्पा ने सीधे तौर पर पहली बार गौड़ा पर हमला बोलते हुए कहा कि एक धोखेबाज ने वादा पूरा नहीं किया और उपदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने अपना इस्तीफा इसलिए सौपा है क्योंकि सीएम द्वारा वह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे है।
येदियुरप्पा ने कहा कि गौड़ा ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन विधायको और मंत्रियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांगी की थी क्योंकि वह मेर खास थे। विधायक दल की बैठक पिछले पांच महिने से नहीं बुलाई गयी है। इसके जवाब में गड़करी ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकार नहीं है। मुझे जो काम दिया जाएगा मै उसे पूरा करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications