अन्‍ना ने जनरल को साथ आने का दिया खुला न्‍योता

V K Singh, Anna Hazare
नई दिल्‍ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए जनरल वीके सिंह को खुला आमंत्रण दिया है। हजारे के हवाले से उनके करीबी सुरेश पठाने ने ट्विटर पर लिखा है कि अगर सेवानिवृत्ति के बाद सिंह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होना चाहते है तो उनका स्‍वागत है। आपको बता दे कि इससे पहले वनइंडिया ने खबर चलाई थी कि जनरल वीके सिंह सेवानिवृति होने के बाद अन्‍ना का साथ देंगे, और आज अन्‍ना ने उनको खुला निमंत्रण दे दिया।

सोचने वाली बात यह है क‍ि अगर अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव के साथ जनरल सिंह आते है तो क्‍या भ्रष्‍टाचार के खिलाफ इस मुहीम को एक जोरदार आवाज मिल पाएगी। हजारे का यह जवाब उनके महाराष्‍ट्र के दौरान पर मीडिया बातचीत में निकलकर सामने आया था। अन्‍ना हजारे की प्रमुख सदस्‍या किरन बेदी ने आज ट्विटर पर कहा कि जनरल सिंह को अन्ना का न्यौता बहुत सराहनीय है।

यह पहली बार नहीं है हजारे पक्ष ने जनरल सिंह को अपने आंदोलन में शामिल होने न्‍योता दिया हो, लेकिन यह पहली बार है जब उनसे सीधी पेशकश की गयी है। पीछले महिने अरविंद केजरीवाल ने जनरल को समर्थन देने के लिए कहा था। उन्‍होंने कहा था कि जनरल निश्चित रूप से तय करेंगे कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्‍हें क्‍या करना है।

गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले पर बाबत अंदरखाने में तैयारियां शुरू हो गई थी। जनरल को अन्ना और रामदेव के साथ मिलाने का काम जनरल के ही एक करीबी रिश्तेदान अरिदमन सिंह निभा रहे हैं। अरिदमन सिंह का इस परिवार से बहनोई का रिश्ता है। इसलिए उनके इस मुहिम को परिवार की सहमति मानी जा रही है। माना जा रहा है कि उनका परिवार चाहता है कि वीके सिंह सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में कूदे और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+