राहुल गांधी की इज्जत बचाने के लिए यूपीए का नया फंडा

इसी कड़ी में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने छत्रपति शाहूजी महाराज नगर को कई योजनाओं से लादने जा रही है जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंच सके। एम्स का रायबरेली के लिए रास्ता साफ करना भी इसी कड़ी एक हिस्सा है। पर चर्चा है कि गुरुवार को सीसीईए ने जिस पायलट प्रोजेक्ट को हरी झंड़ी दे दी है उससे सबसे पहले महिलाओं को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कांग्रेस प्रयास करेगी।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अमेठी में इंदिरा गांधी मातृत्व लाभ योजना घोषित की है। इस योजना में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 4,000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि यह तीन किश्तों में मिलेगा। अक्टूबर 2010 में सीसीईए ने उत्तर प्रदेश में एक प्रायोगिक आधार पर इस योजना का कार्यान्वयन दो अन्य जिलों में भी मंजूरी की थी पर अब वह अमेठी को भी इसमें शामिल कर ली है।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से अमेठी और रायबरेली से दसों विधानसभा से पार्टी का पत्ता साफ हो गया उसके कांग्रेस के प्रबंधक अंदर ही अंदर डरे हुए हैं कि कहीं लोकसभा चुनाव में सोनिया या राहुल का भी पत्ता साफ न हो जाए। फिर तो कांग्रेस को शर्मिंदा होना पड़ेगा। इसलिए अभी से सरकार तैयारियों में जुट गई है। आने वाले दिनों में सरकार कुछ और नए योजना के साथ इन दोनों जिलों में आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications