NCERT की किताब से हटेगा अंबेडकर का कार्टून

सदन में भारी हंगामे के बाद कपिल सिब्बल ने सदन में बयान देते हुए कहा कि एनसीईआरटी की इस किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। रही बात सिलेबस से हटाने की तो वो अगले साल के कोर्स से ही हटाया जाना संभव है। हां तब तक किताबें बाजार में नहीं पहुंचेंगी। इसके अलावा सिब्बल ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
इससे पहले पीएल पुनिया किसी विपक्षी दल से नहीं बल्कि कांग्रेस से ही सांसद हैं। उन्होंने आयोग की ओर से कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को जांच करनी चाहिये। इसके लिए अगर सिब्बल माफी नहीं मांग सकते तो सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिये।
मायावती भी बरसीं सरकार पर
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर अंबेडकर का कार्टून कैसे किताब में छप गया। इस पर सिब्बल को खुद हस्तक्षेप कर के दोषी अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिये। अगर केंद्र इस पर देरी करती है या ढिलाई बरतती है तो इसके अंजाम बुरे होंगे।
माया ने पुनिया की उस बात का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सिब्बल को इस मामले पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। अगर वे माफी नहीं मांग सकते तो पद से इस्तीफा दें।
भाजपा ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है और इसके लिए केंद्र को जनता से माफी मांगनी चाहिये। डा. अंबेडकर हमारे देश के अमूल्य रत्नों में से एक हैं, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके अलावा सीपीएम व सीपीआई ने भी इस मामले पर केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications