एयर इंडिया हड़ताल का चौथा दिन, 9 पायलट बर्खास्त

इसके साथ ही किंगफिशर के पायलटों ने भी हड़ताल शुरू कर दी गयी है। कल रात से किंगफिशर की भी कई उड़ाने रद्द हो गयी है। सूत्रों के अनुसार किंगफिशर की भी लगभग 12 उड़ाने निरस्त हो गयी है। एयर इंडिया मैनेजमेंट ने हड़ताल पर गए पायलटों को काम पर लौटने के लिए आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन दी है।
एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और याचिका दायर की है। अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने पायलटों को लौटने के लिए कहा था। हड़ताल से न लौटने पर एयर इंडिया पायलटों को बर्खास्त करता जा रहा है। एयर इंडिया ने पायलटों को लौटने के लिए डेडलाइन दे दी है।
दूसरी तरफ पायलटों के संगठन आईपीजे ने झुकने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जबतक पायलटों की बर्खास्त का आदेश वापस नहीं होगा तबतक काम पर लौटने का कोई सवाल ही खडा़ नहीं होता। मैनेजमेंट ने कहा है कि पायलटों को बताना होगा कि वह काम पर आ रहे है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications