गर्भपात से किया इंकार तो पूर्व जज ने बहू को नदी में फेंकवाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कटक में एक पूर्व जज की बहू (24) मंगलवार को महानदी के किनारे मिली। उसके हाथ−पैर बंधे हुए थे। बताया जा रहा है कि गर्भवती बहू ने जब गर्भपात कराने से मना कर दिया तो जज ने उसकी हत्या कराने की साजिश की। हालांकि बहू बच गई है पर वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रह है।
वैसे कुछ सूत्र बता रहे है कि इस दुर्घटना के बाद शायद ही उसका बच्चा इस दुनिया में आ पाए क्योंकि महिला को काफी चोटें आई हैं। महिला के अनुसार जज के बेटे से उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी और अभी वह 20 हफ्ते की गर्भवती है। लेकिन जज के परिवार वाले गर्भपात कराने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। पर इसके लिए वह तैयार नहीं थी। बताया जा रहा है कि इससे जज महोदय खफा थे औऱ इसके लिए अपनी बहू की हत्या के लिए बदमाशों को सुपारी तक दे दी। बताया जा रहा है कि जज महोदय अपने बेटे की शादी किसी अन्य लड़की से करना चाहते थे।
कटक जिले के डीसीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कृत्य में सेवानिवृत्त जज का साथ देने वाली पत्नी, बेटा और एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लेने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां सबकी जमानत याचिका खारिज हो गई।












Click it and Unblock the Notifications