जनरल के खिलाफ तेजेंद्र सिंह ने मुकदमा वापस लिया

Genral VK Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह द्वारा टाट्रा ट्रक सौदे में 14 करोड़ की घूस की पेशकश के खुलासे ने भारतीय राजनीति में तहलका मचा दिया था और इस मामले में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह का नाम उछला था। इससे बौखलाए तेजेंद्र सिंह ने वीके सिंह को कोर्ट में घसीट लिया पर आज एक नए घटनाक्रम में तेजेंद्र सिंह ने वीके सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है।

हालांकि बताया जा रहा है कि तेजेंद्र सिंह इस मामले को किसी अन्य मंच से उठाना चाहते हैं। बताया जा रहा कि वह निचली अदालत या दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। आपको बता दें कि सिंह के वकील राजीव धवन ने आज सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की कि थी उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। उसके बाद कोर्ट ने उन्हें इस बाबत छूट प्रदान कर दी।

आपको बता दें कि सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी तेजेंद्र सिंह किए हुए हैं जिनकी सुनवाई निचली अदालत में चल रही है। हालांकि कोर्ट की बेंच में अविश्वास जताने के कारण कोर्ट ने इनका मामला अन्य वेंच के पास भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+