राष्ट्रपति चुनाव को लेकर असमंजस में फंसी कांग्रेस

Congress Flag
दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस असमंजम में है। हालांकि उसके पास उम्मीदवारों की कोई कमी नहीं है पर जिस प्रकार से वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नाम पर सभी दल सहमत होते जा रहे हैं उससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। वैसे कांग्रेस का एक धड़ा अंदर ही अंदर चाहता है कि प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना दिया जाए पर कुछ इसके ठीक खिलाफ हैं। इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह इस मसले पर अपने पत्ते अगले महीने ही खोलेगी।

कांग्रेस के एक कदावर नेता ने इस बारे में कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के बजट सत्र के बाद इस बारे में सरकार के सहयोगियों से इस बाबत बात करेंगी। बजट सत्र 22 मई को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा, उन्मीदवार का मुद्दा अब भी खुला हुआ है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई अप्रत्याशित निर्णय आएगा।

अब तक चूंकि कांग्रेस ने इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए कोई नाम प्रस्तावित नहीं किया है पर जो नाम इस समय चर्चा में हैं मसलन प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी तो इन्हीं लोगों में से किसी पर मुहर लग सकती है। हालांकि कांग्रेस प्रणब दादा को राष्ट्रपति बनाकर अपना संकट मोचन नहीं खोना चाहती। क्योंकि उसे पता है कि इस कद्दावर नेता के जाने के बाद कांग्रेस को इनके अनुभव का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।

इसलिए वह प्रणब का दावेदारी को लेकर असमंजम में है। वैसे कई अन्य दल पहले ही प्रणब को अपनी पसंद का बता चुके हैं। उम्मीद है कि इस मुद्दे पर सोनिया गांधी संप्रग में शामिल सभी दलों से बातचीत के बाद अपनी राय जाहिर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+