चेन स्‍नैचिंग के वक्‍त बाइक में उलझी महिला की मौत

Uttar Pradesh
मेरठ। विवाह समारोह से अपने बेटे के साथ घर लौट रही अनीता ने सोचा भी नहीं होगा कि आज वह घर नहीं पहुंच सकेंगी। उनकी मौत मोटरसाइकिल से गिरने से उस वक्त हुई जब बाइक सवार लुटेरों ने उनके गेले में पड़ी चेन व बैग लूटने का प्रयास किया। लुटेरों की झपट्टा मारने से अनीता सड़क पर गिर गयी जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आयीं और और चिकित्यालय ले जाने पर उनकी मौत हो गयी।

मेरठ में बाइक पर जा रही एक महिला की चेन झपटामारों की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। थाना देहली गेट इलाके के अन्तर्गत अनीता शर्मा नाम की महिला अपने बेटे के साथ बाइक के पीछे बैठकर घर जा रही। उसी वक्त कुछ लुटेरे उनकेपीछे लग गए। अनिता शर्मा गले में सोने की चेन पहने हुईं था तथा उनके कंधे पर पर्स भी लटक रहा था। लुटेरों ने चेन व पर्स लूटने का प्रयास किया।

इस खींचातानी में अनिता चलती बाइक से गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आईं। घायल अनिता को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने अनिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि जहां पर यह वारदात हुर्ई पुलिस चौकी उससे कुछ ही दूरी पर है ऐसे में बदमाशों का यह कारनामा साबित करता है कि उनके दिल में जरा भी खौफ नहीं है।

पुलिस घटना को हादसा बताने पर तुली है। लोगों का कहना था कि यह कोई पहली वारदात नहीं इससे पहले भी इस इलाके में ऐसी ही घटनाएं हो चुकी है इसके बाद भी पुलिस मूक दर्शन बनकर देखती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+