चिल मारे सीबीआई, नूपुर की किताब बताएगी आरुषि की हत्या का राज

अब देखना यह है कि आरूषि की मां द्वारा लिखी जा रही किताब द्वारा क्या हत्या का राज सामने आएगा? ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि आरूषि-हेमराज हत्याकांड की आरोपी नूपुर ने जेल प्रशासन से किताब लिखने की हजाजत मांगी थी और उनको इजाजत मिल भी गयी है। इस बात की पुष्टि डासना जेल के अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने की।
नूपुर तलवार जो किताब लिख रही है उसका नाम 'एन अनफॉर्चुनेट मदर-मर्डर मिस्ट्री ऑफ ए डॉटर' होगा। पहले नूपुर तलवार का ज्यादा ध्यान अपनी जमानत याचिका पर होता था लेकिन अब उनका ध्यान किताब लिखने में लगा हुआ है।
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसजेएम) प्रीति सिंह ने आज (बुधवार) यह केस डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज भारत भूषण की अदालत में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास हत्या के मामले में केस चलाने के लिए आईपीसी के तहत आवश्यक शक्ति नहीं है। 2008 में हुई सनसनीखेज हत्या के इस मामले में गाजियाबाद की सेशन कोर्ट में 11 मई से औपचारिक मुकदमा शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications