सावधान! एयरपोर्ट पर हो सकता है "मानव विस्फोट"

भारत के दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलोर,चेन्नई समेत देश के सारे हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन अगर सही मायने में देखें तो हमारी सुरक्षा जांच व्यवस्था खस्ताहाल है। हमारे पास एक्सरे, स्कैनिंग मशीन और फुल बॉडी स्कैनर नहीं है। एक बार इस पर चर्चा तो हुई थी, लेकिन केवल फाइलों तक सिमट कर रह गयी।
आतंकियों ने निकाला विस्फोट का नायाब तरीका
खुफिया विभाग के मुताबिक शरीर में इम्पलांट किये गये विस्फोटक से हमले को अंजाम देने की कोशीश कर सकते हैं। विस्फोटक को गुल्हे या ब्रेस्ट में सर्जरी के द्वारा फिट कराया गया है। इसके लिए मेशमेकर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। खतरा ये भी है कि हमलावर के जिस्म में प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा शरीर में ऐसे केमिकल डाल दिये गये है, जिन्हे जरूरत पड़ने पर कभी भी उड़ाया जा सकता है।
अब सोचने वाली बात यह है कि अगर आतंकी एयरपोर्ट में घुस गया तो पूरे एयरपोर्ट को उड़ा सकता है, अगर किसी फ्लाइट में घुस गया तो उसको उडा़ सकता था। शायद भारत ही एक ऐसा देश है जिसके पास फुल बॉडी स्कैनर नहीं है, और सारे देश अपने एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी सारे इंतजाम किये हुए है। हमारे पास इसे रोकने के लिए कोई तैयारी नहीं है, इसी कारण मैनवल चेकिंग को काफी शख्त कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त कर दी गयी है।
अब आपको बता दे कि भारत एयरपोर्ट पर भी फुल बॉडी स्कैनर लगाने की योजना पर अमल हुआ था, लेकिन उसको अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। यहां तक की एयरपोर्ट पर इसकी टेस्टिंग तक की गयी थी, इसका इंप्लीमेंट केवल फाइलों तक ही रहा।












Click it and Unblock the Notifications