सीबीआई के फ्लैट को फैशन डिजाइनर ने बेचा

डीसीपी भोला शंकर जायसवाल ने बताया कि रोहिणी के रहने वाले जयवीर शर्मा ने मोहाली की मोनिका सिंह के खिलाफ एक केस दर्ज कराया था। एफआईआर में जयवीर ने कहा है कि मोनिका ने उन्हें वसंत कुंज में अपना फ्लैट बताकर उसे बेचने की डील उनके साथ की थी। जयवीर ने उसे 89 लाख रुपये विभिन्न तरीके से दिए।
मोनिका ने कापसहेड़ा स्थित सब रजिस्ट्रार ऑफिस में सेल डीड रजिस्टर्ड कराई थी। पर जब वहां वह फ्लैट का कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि उसे सीबीआई पहले ही कब्जा ले चुकी है। डीडीए से जानकारी मिली कि उस फ्लैट की फाइल भी किसी केस में सीबीआई ने अपने कब्जे में ली हुई है। जयवीर ने मोनिका से अपना पैसा वापस देने के लिए कहा।
मोनिका ने उन्हें 60 लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन दोनों ही चेक बाउंस हो गए। जयवीर ने के. एन. काटजू मार्ग थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications