सपा विधायक ने दी दरोगा को जूतों से मारने की धमकी

विधायक की धमकी के बाद चौकी इंजार्च ने वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क करना चाहा लेकिन जब उसे माकूल जवाब नहीं मिला तो उसने धमकी की बात जीडी पर चढ़ा। विधायक की धमकी के पुलिस रिकॉर्ड में चढ़ जाने के बाद महकमें में हड़कम्प मच गया है।
हंडिया इलाहाबाद के विधायक महेश नारायण सिंह व चौकी प्रभारी में हमेशा ही 36 का आंकड़ा रहा। चाहे किसी फरियादी का मुकदमा दर्र्ज कराने की बात हो या फिर जमीन के विवाद का निपटारा कराना। विधायक ने हमेशा ही चौकी प्रभारी पर उनकी मर्जी से काम करने को लेकर दबाव बनाया। जब चौकी प्रभारी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्होंने उसे धमकी देना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि पूर्व में इलाके में एक महिला और उसका पति आग में झुलस गए। मायके पक्ष वालों ने मुकदमा लिखने की तहरीर दी लेकिन विधायक श्री सिंह ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ लेकिन आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला रफा-दफा करा दिया गया। इसी प्रकार की कई घटनाएं हुई जिसमें विधायक ने चौकी प्रभारी पर दबाव बनाया। कई विवादों के बाद विधायक श्री सिंह ने चौकी प्रभारी को फोन कर धमकाया और कहा कि वर्दी उतरवाकर घर भिजवाद दूंगा।
विधायक ने कहा कि तुम्हें यहां लाया क्यूं गया है ताकि तुम मेरे कहे के अनुसार कार्य करो यदि ऐसा नहीं होता है तो वहीं आकर जूतों से मारूंगा। विधायक की धमकी के बाद चौकी प्रभारी ने इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह देव को सम्पर्क किया लेकिन सम्पर्क न होने पर उसने तत्कार धमकी की बात जीडी पर दर्ज कर दी। सरकारी दस्तावेजों में विधायक की धमकी दर्ज होने से आला अधिकारी खासे परेशान हैं क्योंकि नियमत: अब उन्हें इस धमकी पर कोर्ई न कोई कार्यवाही अवश्य करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications