6 लोगों की बलि ले चुके NRHM घोटाले में पूर्व सीएमओ गिरफ्तार

एजेंसी ने दावा किया कि सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी वाई एस सचान भी आर्य की हत्या की साजिश में कथित तौर पर शामिल थे। सचान की जेल के भीतर हुई हत्या से काफी सनसनी मची थी। शुक्ला को पिछले साल सीबीआई ने एनआरएचएम घोटाले के सिलिसिले में गिरफ्तार किया था लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी।
अदालत ने 27 जुलाई को सीबीआई को दो सीएमओ की हत्या और एनआरएचएम के क्रियान्वयन में अनियमितता की जांच करने का निर्देश दिया था। इस पूरे मामले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थय महकमे में इस सनसनीखेज घोटाले के बाद जिसने भी इसके खुलासे के संकेत दिये उसे जान से मार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications