पांच हजार पद के लिए साढ़े छह लाख एप्‍लीकेशन

Around 5 lakhs applications had been filed for the 5000 vacancies in North-eastern Railways
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बेरोजगारी का यह आलम है कि पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती सेल गोरखपुर द्वारा भरी जाने वाले ग्रुप बी के साढे चार हजार से अधिक पदों के लिए साढे छह लाख से अधिक आवेदन आये। इन पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन छह चरणों में किये जाने की व्यवस्था रेलवे प्रशासन द्वारा की गयी। इसी क्रम में आज पहले चरण की परीक्षा राजधानी में सम्पन्न हुई किन्तु रेलप्रशासन की तमाम खामियों के चलते परीक्षा में सैकड़ों परीक्षार्थियों शामिल ही नहीं हो सके।

उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती सेल गोरखपुर द्वारा रेलवे में खाली पड़े ग्रुप बी के 4882 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गये थे, जिनमें 6,61,943 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन पदों को भरने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छह चरणों में लिखित परीक्षा कराने का निश्चय किया।

इसी क्रम में राजधानी में परीक्षा का आयोजन किया था जिसमें 1,24,533 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा हेतु शामिल होना था। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 73 परीक्षा केन्द्र बनाये गये जिसमें दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न कराई गयी। इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 112 अधिकारी व लगभग 2500 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी थी। अन्य पांच चरणों की परीक्षा 13 व 27 मई तथा 3,10 व 24 जून 12 को राजधानी में ही सम्पन्न करायी जायेगी जिनमें बाकी के बचे 5,37,410 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

गौरतलब है कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन पत्र आ जाने से शायद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के हाथ पांव फूल गये थे परिणामस्वरूप रविवार को सम्पन्न हुर्ई परीक्षा में शामिल तमाम आवेदको को या तो प्रवेश पत्र नहीं मिले या फिर उनमें सेन्टर आदि को लेकर तमाम खामियां थी, जिसे सुधारने के लिए जहां रेलप्रशासन को बीते दिन काफी मशक्कत करनी पड़ी थी तथा रेलवे की इन खामियों को आवेदको को परीक्षा से वंचित होकर भुगतना पड़ा। रेलअधिकारियों के अनुसार आज सम्पन्न परीक्षा में मात्र 41 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा देने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+