लंदन में शराब नीलम हुई भारत में खुल गया स्कूल

सीधे कहें तो लंदन में नीलाम हुई एक 55 साल पुरानी शराब की बोतल 42 हजार पाउंड (लगभग 35 लाख रुपये) में नीलाम हुई। यह अबतक की सबसे महंगी शराब की बोतल है। शराब का नाम है ग्लेनफिडिच सिंगल माल्ट व्हिस्की। इस नीलामी से मिले धन को किसी बार या मॉडल शॉप को बनाने में नहीं बल्कि स्कूल खोलने में खर्च किया जायेगा। वो भी भारत में।
भारत के उत्तराखंड में शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित बच्चों के लिए एक स्कूल खोले जाने की परियोजना है। इस स्कूल को खोले जाने का मकसद ऐसे बच्चों को समाज से जोड़ना है। ऐसे में स्कूल के लिए काफी लम्बे चौड़े फंड की आवश्यकता है जिसको जुटाने का जिम्मा उठाया है लोटस फ्लावर ट्रस्ट ने। आपको बताते चलें की पिछले 20 सालों से यह ट्रस्ट राजस्थान, असम, लद्दाख और उत्तराखंड में ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।
लोटस फ्लावर ट्रस्ट के फाउंडर जॉन हंट ने जानकारी देते हुए बताया की इस नीलामी से हम बड़े खुश है और अब हमारा मकसद पूरा हो जायगा। आगे उन्होंने ये भी कहा की पिछले तीन सालों में उनकी ट्रस्ट ने यहां आठ प्रोटेक्ट पूरे किये हैं। जहां ये लोग अनाथ और समाज से ठुकराए बच्चों के लिए ऐसे स्कूल का निर्माण करने में लगे हैं। जिसमे उन्हें शिक्षा के अलावा घर जैसा माहौल मिल सके और उन्हें किसी बात की कमी न हो।












Click it and Unblock the Notifications