राष्‍ट्रपति पद के मजबूत दावेदार प्रणब ने किया इंकार

Pranab Mukherjee
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति पद के लिए प्रणव मुखर्जी का नाम आने से संप्रग के प्रमुख दलों, तृणमूल और राकांपा के साथ ही सरकार के बाहर सपा जैसी पार्टियों से भी समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी राष्‍ट्रपति पद की दावेदारी बनती नजर आ रही है। मगर सरकार और कांग्रेस का एक खेमा प्रणव को सरकार के लिए जरूरी बता कर उनकी उड़ान को रोकने में लगा है।

गुरूवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि राष्‍ट्रपति पद के लिए राजनीतिक व्यक्ति ही होना चाहिए। उस समय वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी और उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी का नाम जोरो पर चल रहा था। चौकाने वाला यह है कि गैर राजनीतिक राष्‍ट्रपति की बात कर रहे राकांपा सुप्रीमो शदर पवार ने भी प्रणब की दावेदारी पर मोहर लगा दी है।

प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद के लिए खुद की उम्मीदवारी को अटकलें बताया है। उन्होंने कहा कि इन अटकलों पर विराम लगना चाहिए। प्रणव से राष्‍ट्रपति चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होने कहा क‍ि किसी अटकलबाजी में न पड़ें। प्रणव मुखर्जी इस समय एशियन डवलपमेंट बैंक की बैठक में भाग लेने के लिए बैंकाक गये हुए है।

हमेशा से ही कांग्रेस की सिर दर्द रही ममता बनर्जी राष्‍ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली है, लेकिन उन्‍होंने अभी तक अपने पत्‍ते नहीं खोले है। उनसे पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि 'मै खुद उम्‍मीदवार हूं' कहकर सवाल को टाल दिया। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए हम जो भी करेंगे सब मिलकर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+