रिटायरमेंट के बाद राजनीति ज्‍वाइन करेंगे जनरल वीके सिंह!

Army Chief General VK Singh
दिल्ली (राजेश केशव)। सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को सरकार भले ही उनके आवास में एक साल और रहने दे पर जनरल सिंह सरकार को छोड़ने वाले नहीं हैं। वे रिटायरमेंट के बाद भी सरकार की नाक में दम करते रहेंगे। उसके लिए वे राजनीति ज्वाइन करेंगे। हालांकि इससे वे खुद इंकार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद क्या करूंगा इसके बारे में अभी सोचा नहीं है पर उनके करीबी बता रहे हैं कि वे सक्रिय राजनीति भाग लेंगे। उनके कई राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध भी हैं औऱ इसी का उन्हें लाभ मिलेगा। वैसे भी सरकार अब भूलकर भी उन्हें किसी प्राधिकरण आदि की जिम्मेदारी नहीं देगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उम्र विवाद में सरकार की नाक में दम करने वाले सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को सरकार ने उनके सरकारी आवास में नियत समय से अधिक रहने की इजाजत दे दी है। यानी जनरल सिंह राजाजी मार्ग स्थित आर्मी हाऊस में एक साल तक औऱ रह सकेंगे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी सेनाध्यक्ष को एक साल के लिए इस बंगले में रहने की इजाजत दी गई है।

इससे पहले भी सेनाध्यक्षों को उनकी सुरक्षा जरूरतों एवं अन्य कारणों से अधिक समय तक यह बंगला दिया गया है। जनरल सिंह के पूर्ववर्ती जनरल दीपक कपूर ने इसे तीन माह में ही खाली कर दिया था। जबकि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जनरल जेजे सिंह सेवानिवृत्ति के बाद एक साल तक इस घर में रहे।

इस बीच सेना मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय में जनरल सिंह की सेवानिवृत्ति को लेकर कवायद तेज हो गई है। रिटायर्मेंट के बाद जनरल क्या करेंगे। इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। जब उनसे पूछा गया कि आप रिटायर्मेंट के बाद क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी सोचा नहीं है। पर सूत्र बता रहे हैं कि वे सियासत में अपना जौहर दिखाएंगे। हालांकि वे किस राजनीतिक दल को ज्वाइन करेंगे इसके बारे में तय नहीं है पर इतना तो तय है कि वे कांग्रेस नहीं ज्वाइन करेंगे। यानी कुछ ही समय बाद जनरल सिंह आपको कुर्ता पैजामा और सफेद टोपी में नजर आ सकते हैं।

सवाल आपसे- क्‍या जनरल वीके सिंह को राजनीति में आना चाहिये? अगर जनरल राजनीति में आते हैं, तो क्‍या वो देश की राजनीतिक पृष्‍ठभूमि पर परिवर्तन लाने में सफल होंगे? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+