आसमान छूते सोने के दाम अबतक की सबसे ऊंचाई पर

यानी अगर आप सोने के आभूषण खरीदने जायेंगे तो सर्विस चार्ज और वैट लगाने के बाद सोने के दाम 30 हजार के ऊपर ही लगेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के दामों में उछाल शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण आया है। इसी कारण गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 29695 रुपये प्रति दस ग्राम लगाये गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों ने में उठाव कम होने के कारण चांदी के दाम 400 रुपये गिर कर 56200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए। वहीं सोने की गिन्नी के भाव पहले की तरह 23750 रूपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में उछाल आया है, इसी वजह से यहां दाम बढ़े हैं। साथ ही इस बात को गलत ठहराया कि पितृपक्ष में सोना सस्ता होगा। लखनऊ के ज्वेलर किशु रस्तोगी के मुताबिक अब वो दिन लद गये जब त्योहार, अच्छे या बुरे दिन या शादियों की सहालग के आधार पर सोने के दाम में उतार-चढ़ाव होता था। अब तो सब कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाजार और शेयर मार्केट के आधार पर होता है।
कुल मिलाकर देखा जाये तो फिलहाल सोने के आभूषण खरीदना या इंवेस्टमेंट के लिए सोने के सिक्के खरीदना घाटे का सौदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications