13 दिन बाद नक्सलियों ने सुकमा के डीएम को किया रिहा

इसके बाद मेनन सुकमा रवाना हो गए। लेकिन मीडिया को इस बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी गई। यह तय किया गया कि कलेक्टर के नक्सलियों के कब्जे से छूटने की आधिकारिक घोषणा तभी की जाए जब वह सुकमा पहुंच जाएं। मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव एन बैजेंद्र कुमार ने बताया कि माओवादियों की ओर से मध्यस्थ बीडी शर्मा और प्रोफेसर हरगोपाल आज हेलिकाप्टर से ताड़मेटला गये थे।
डीएम की रिहाई किस जगह की गयी अभी तक उस जगह के बारे में कोई खुलाया नहीं किया गया है। कलेक्टर की रिहाई के बाद उन्हें जंगल से निकालने के लिए राज्य सरकार ने सारी व्यवस्था कर रखी थी। राज्य के सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और राजधानी रायपुर में चिकित्सा अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
कलेक्टर मेनन अब रिहा हो चुके है इसके बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। चिंतलनार क्षेत्र में भी एक एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि रिहा होने के बाद सबसे पहले एलेक्स पॉल मेनन की मुलाकात उनकी पत्नी से होगी। मेनन को सुकमा पहुंचाने की भी पूरी व्यवस्था कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications