पत्‍नी संग बाजार जाने से रोका तो मां को गोली से उड़ाया

Murder
बहादुरगढ़। शादी के बाद हर मां को अपने बेटे व बहु को लेकर चिंता सताती है। उसे चिंता रहती है कि कहीं उसका बेटा नई नवेली दुल्हन के पल्लू से न बंध जाए और उसे भूल न जाए। ऐसा लगभग हर परिवार में होता है। लेकिन इस बार मामला जरा गंभीर है इसलिए कि एक बेटे ने अपनी मां को केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसकी मां ने दुल्हन को उसके साथ बाजार जाने से मना किया था।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के बेटे ने मामूली बात पर मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी नई नवेली दुल्हन को शहर साथ ले जाना चाहता था, लेकिन उसकी मां राजी नहीं थी। हत्या के बाद वह अपने पिता को फोन पर सूचना देकर मौके से फरार हो गया। खेड़ी आसरा गांव का राय सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। उसके पुत्र सुनील उर्फ बिट्टू की दो माह पहले दूसरी शादी हुई थी।

बुधवार सुबह राय सिंह डयूटी पर चला गया। घर में जब सुनील की मां शकुंतला पूजा कर रही थी, तो उसी दौरान उसने लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी मां के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुनील ने अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया और मां का काम तमाम करने की बात कही। इसके बाद वह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल के साथ बाइक पर फरार हो गया। बाद में जब राय सिंह घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी के सिर में बायें कान के ऊपर गोली का छेद पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+