भरे स्‍कूल में काट डाला लड़की का गला, मिली सजा-ए-मौत

death sentence
रांची। रांची की एक अदालत ने बीते साल छात्रा की धारधार हथियार से हत्या करने वाले युवक को मौत की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश एस एच काजमी ने विजेंद्र कुमार को मौत की सजा सुनाई। विजेंद्र ने पिछले साल 28 अप्रैल को इंटरमीडिएट की छात्रा खुशबू की परीक्षा हॉल से बाहर गला काटकर हत्या कर दी थी।

जमशेदपुर का रहने वाले विजेंद्र को इस घटना के तत्काल बाद छात्रों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

क्‍या है पूरा मामला?

जगशेदपुर का रहने वाला विजेंद्र कुमार (गोलू) ने 26 अप्रैल 2011 को छात्रा खुशबू शाहदेव की भरे स्‍कूल में निर्मम हत्‍या कर दी। यह मामला सेंट जेवियर्स कॉलेज का है। इंटरमीडिएट की छात्रा खुशबू परीक्षा देकर निकल रही थी, उसी समय विजेंद्र ने खुखरी से खुशबू पर भयानक वार किया। वार इतना जोरदार था कि खुशबू का सिर धड़ से अलग हो गया, और तड़पकर उसकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+