भूख और प्‍यास से बेहाल छात्र ने पेशाब पीकर गुजारे पांच दिन

Student
वाशिंगठन। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्‍वविद्यालय से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया। अमेरिका के मादक पदार्थ निरोधी अधिकारियों की पूछताछ के बाद पांच दिन कैदखाने में रहने वाले इंजीनियरिंग के एक छात्र का कहना है कि ये पांच दिन उसने अपना पेशाब पीकर गुजारे। डीईए (ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिसट्रेशन) की ओर से 21 अप्रैल को हुई छापामारी में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के छात्र डैनियल चोंग को आठ अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। इस छापामारी में 18 हजार नशे की गोलियां, कई अन्य मादक पदार्थ और हथियार जब्त किए गए थे।

डैनियल ने यू-टी सैन डिएगो अखबार को बताया कि 24 घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उसे बताया कि उसे रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन वह कैदखाने में अधिकारियों के आने का इंतजार ही करता रहा। इस 24 वर्षीय छात्र ने बताया कि इस दौरान भूख-प्यास से बुरा हाल होने के बाद उसने पेशाब पीकर गुजारा किया।

कैदखाने से बाहर कोई उसकी पुकार को नहीं सुन पाया और आखिरकार 25 अप्रैल को अधिकारियों ने उसे देखा और अस्पताल ले गए। डीईए के प्रवक्ता ने इस भूल को स्वीकार किया लेकिन उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया के छात्र पांच दिन तक भूखा-प्यास रहा। डैनियल के वकील का कहना है कि वह संघीय सरकार के खिलाफ मुआवजे का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+