राहुल गांधी पर फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा

Rahul Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को सिर आंखों पर बिठाने वाले कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुस्सा दिखाया। कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी खुद की उपेक्षा व संगठन को लेकर थी। संगठन में फेरबदल के आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा शान्त हुआ।

विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पहली बार प्रदेश आये कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंनें भरोसा दिलाया कि तीन महीने में पार्टी संगठन में फेरबदल होगा और स्थिति बदलेगी।

कार्यकर्ता चुनाव में अपनी उपेक्षा से नाराज थे। उन्होंनें राहुल गांधी के सामने अपने अपने गुस्से का इजहार भी किया। राहुल से नाराज कार्यकर्ताओं को समझाया कि कि कुछ कारणों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवादहीनता की स्थिति बनी जिससे विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंनें कहा कि जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिये अब बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जायेगा। कार्यकर्ताओं के साथ श्री गांधी की बैठक तीन घंटे तक चली। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिये कुछ सुझाव भी दिये।

हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र की 15 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को मात्र अमेठी की तिलोई और जगदीशपुर सीट पर ही जीत नसीब हुई। दोनों सीटें अमेठी में हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की सभी पांच विधानसभा सीट कांग्रेस हार गयी।

अमेठी के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव तीसरे और अंतिम दिन दो मई को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। श्रीमती गांधी और राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की बात कर चुके हैं। हार की नैतिक जि मेदारी लेते हुये प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पद से त्यागपत्र भी दे दिया है हालांकि पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+